सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   He came out of jail by using fake surety, now it will be cancelled

Bulandshahar News: फर्जी जमानतदार लगाकर आया जेल से बाहर, अब होगी निरस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
He came out of jail by using fake surety, now it will be cancelled
विज्ञापन
बुलंदशहर। गुलावठी थाने के एक मामले में कूट रचित दस्तावेजों के सहारे जमानत लेकर बाहर आए आरोपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में फर्जी जमानतदार के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही, पुलिस ने न्यायालय को रिपोर्ट भेजकर आरोपी की जमानत निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
Trending Videos

एसएसपी के निर्देश पर जनपद में इन दिनों जमानतदारों के सत्यापन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते कोतवाली देहात के अल्लीपुर गिझौरी निवासी नसीर और रहीसुद्दीन ने नगर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में बताया गया कि बीबीनगर निवासी एक शातिर आरोपी सलमान उर्फ सल्लू को गुलावठी थाने में दर्ज एक चोरी के मामले में जमानत दिलाने के लिए अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सलमान उर्फ सल्लू, जो कि गुलावठी थाने में दर्ज एक मुकदमे में नामजद था, उसकी जमानत के लिए जो निवास प्रमाण पत्र और अन्य कागजात न्यायालय में पेश किए गए थे, वे पूरी तरह फर्जी निकले। जब पुलिस ने जमानतदार के दिए गए पते पर दबिश दी और भौतिक सत्यापन किया, तो वहां उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। फर्जीवाड़ा पुख्ता होने के बाद पुलिस ने अज्ञात जमानतदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर कोतवाल ने बताया कि फर्जीवाड़े के दम पर मिली आजादी अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। पुलिस ने संबंधित न्यायालय को इस जालसाजी की पूरी रिपोर्ट भेज दी है। पुलिस का कहना है कि जमानत का आधार ही अवैध और फर्जी दस्तावेज थे, इसलिए आरोपी सलमान की जमानत को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की गई है। रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय जल्द ही आरोपी की जमानत रद्द कर उसे दोबारा जेल भेजने का आदेश जारी कर सकता है।

सावधान.. पुलिस की रडार पर हैं फर्जी जमानतदार
एडीजी के आदेशानुसार जनपद में यह अभियान लगातार जारी है। एसएसपी ने सख्त हिदायत दी है कि जो भी व्यक्ति फर्जी आईडी या खतौनी लगाकर शातिर अपराधियों की जमानत ले रहे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे गिरोहों की भी पहचान की जा रही है जो कचहरी परिसर के आसपास सक्रिय होकर पैसों के लालच में फर्जी जमानतदार तैयार करते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से उन अपराधियों में हड़कंप मचा है जो कानूनी प्रक्रिया की खामियों का फायदा उठाकर बाहर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed