{"_id":"6ae23c4675c55874750ad405","slug":"holiday-in-all-schools-and-colleges-on-the-30th-due-to-pet-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-169502-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पीईटी के चलते 30 को सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पीईटी के चलते 30 को सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के मद्देनजर जिले में 30 अक्तूबर को सभी स्कूल-कॉलेजों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनय कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अवकाश का आदेश उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, चिकित्सा और व्यावसायिक शिक्षा से संचालित सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों, कॉलेजों और महाविद्यालयों पर लागू होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पीईटी-2026 की परीक्षा 25 अक्तूबर को हो चुकी है। अब 30 अक्तूबर व एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। 30 अक्तूबर को शुक्रवार होने के कारण शिक्षण कार्य प्रस्तावित था। परीक्षा के सुचारु आयोजन और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए इस दिन शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि शासन के कार्मिक विभाग के एक अक्तूबर 2026 के आदेश के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, पीईटी में जिन शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अन्य कर्मचारियों को विद्यालय से संबंधित आवश्यक कार्य निपटाने होंगे। उन्होंने सभी संबंधित संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।