फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The BJP and SP have ruined the state; now, it will be the BSP's turn: Akash Anand

भाजपा-सपा ने प्रदेश को बर्बाद किया, अब बसपा का दौर आएगा : आकाश आनंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The BJP and SP have ruined the state; now, it will be the BSP's turn: Akash Anand
बुलंदशहर आकाश आनंद का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
जहांगीराबाद। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने बुधवार को जहांगीराबाद क्षेत्र के खालौर स्टेडियम में आयोजित जनसभा में भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। बेरोजगारी, पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी से युवा परेशान हैं। जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाला दौर बसपा का होगा। उन्होंने कहा कि राहुल कंफ्यूज नेता हैं और अखिलेश रंग बदलने में माहिर हैं।
आकाश आनंद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार करीब सात हजार करोड़ रुपये विज्ञापनों पर खर्च कर झूठ फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं के रोजगार और उनकी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय प्रचार में जुटी है। इस दौरान आकाश ने अनूपशहर सीट के लिए भाजपा से आए मनोज खालौर को प्रत्याशी घोषित किया। जनसभा में बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान, कमल राजन, आसिफ गाजी, मुकेश पंडित, आजाद अली और विनोद चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार से ऊपर पार्टी और मिशन : आकाश आनंद
‘जय भीम’ के उद्घोष के साथ संबोधन शुरू करते हुए आकाश आनंद ने बसपा प्रमुख मायावती और पार्टी संस्थापक कांशीराम के संघर्ष का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने आखिरी सांस तक समाज के लिए संघर्ष किया और मायावती ने भी अपना पूरा जीवन पार्टी व समाज की सेवा में समर्पित किया। इसके बावजूद समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार परीक्षा देनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि मायावती ने उन्हें भी परिवार से ऊपर उठकर पार्टी के मिशन के लिए काम करने का संदेश दिया है। वह अनूपशहर की धरती से विश्वास दिलाते हैं कि उनके लिए भी अब परिवार से ऊपर पार्टी और उसका मिशन है। बसपा को सत्ता के शिखर तक पहुंचाने और मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए वह दिन-रात मेहनत करेंगे।
महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
आकाश आनंद ने भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाने और युवाओं को रोजगार देने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2014 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपये थी, अब 1200 रुपये तक पहुंच गई है। पेट्रोल 60 रुपये लीटर था, अब 100 रुपये से ऊपर पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी से आम परिवार परेशान हैं। सरकारी विभागों में रिक्त पदों और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
उन्होंने सरकारी स्कूलों और शिक्षकों के रिक्त पदों का भी जिक्र किया। मुफ्त राशन योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का सपना समाज को आत्मनिर्भर बनाना था। आकाश आनंद ने विदेशी निवेश और देश के बुनियादी ढांचे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बारिश में कई एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की पोल खुल गई और सड़कों को नुकसान पहुंचा।



कहा- अखिलेश रंग बदलने में माहिर हैं

बसपा संयोजक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए नारे पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा इस नारे के जरिए बहुजन समाज को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है, जबकि उसकी नीतियां इसके विपरीत रही हैं। उन्होंने सपा शासनकाल में महापुरुषों के नाम पर रखे गए जिलों के नाम बदलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश रंग बदलने में बहुत माहिर हैं। आकाश आनंद ने अखिलेश यादव के पीडीए नारे पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सपा बार-बार इसकी परिभाषा बदलती है।



राहुल गांधी को बताया कंफ्यूज नेता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आकाश आनंद ने कहा कि वह कंफ्यूज नेता हैं। हर मुद्दे पर क्रेडिट लेने में लगे रहते हैं। दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों ने लाठियां खाईं, जबकि राहुल गांधी इसका श्रेय लेने में जुट गए। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed