फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Horrific road accident on GT Road in Secunderabad, bus collides with tractor-trolley

Bulandshahr: भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकराई, महिला की मौत और 11 घायल

Tue, 28 Jul 2026 11:01 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 28 Jul 2026 11:01 AM IST
सार

यह हादसा तड़के लगभग 3:57 बजे हुआ। उरई डिपो की एक रोडवेज बस, जो यात्रियों को ले जा रही थी, बिलसूरी फ्लाईओवर पर पीछे से ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

विज्ञापन
Horrific road accident on GT Road in Secunderabad, bus collides with tractor-trolley
Bulandshahr News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में जीटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य यात्री घायल हो गए। यह हादसा सिकंदराबाद के बिलसूरी फ्लाईओवर पर तड़के हुआ, जब एक रोडवेज बस ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह हादसा तड़के लगभग 3:57 बजे हुआ। उरई डिपो की एक रोडवेज बस, जो यात्रियों को ले जा रही थी, बिलसूरी फ्लाईओवर पर पीछे से ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। पुलिस का मानना है कि बस चालक को अचानक नींद की झपकी आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन


इस गंभीर हादसे में फिरोजाबाद निवासी 50 वर्षीय महिला सुधा (पत्नी रवि) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में 11 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें अनुष्का, संगीता, रामशंकर, सुनीता, सुरेश, संजीव, रमेश वर्मा, अवधेश, श्यामबाबू, लक्ष्मी और अजीत कुमार शामिल हैं। ये सभी यात्री अलग-अलग जगहों जैसे एटा, जालौन, मैनपुरी, हमीरपुर और उन्नाव के रहने वाले थे। सभी घायलों को सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद, बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस अब फरार चल रहे दोनों चालकों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed