फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two youths died in a collision with an unknown vehicle

बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत, बाइक से घर लौटते वक्त हुआ हादसा

Tue, 28 Jul 2026 10:49 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 28 Jul 2026 10:49 AM IST
सार

दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही उनके गांवों में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Two youths died in a collision with an unknown vehicle
अज्ञात वाहन की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जिले के शिकारपुर तहसील के कस्बा अहमदगढ़ क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बंटी (22) पुत्र धर्मवीर, निवासी ग्राम पापड़ी तथा उसका दोस्त करण (22) पुत्र यादराम, निवासी अहमदगढ़, होटल पर खाना खाने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बंटी होटल के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर अहमदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिकारपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि करण की गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले जिला अस्पताल बुलंदशहर और फिर मेरठ के हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में करण ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही उनके गांवों में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विशंभर दयाल गंगवार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed