फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kanwar Yatra: Polythene to be wrapped around electricity poles; Kanwar routes to be spruced up.

कांवड़ यात्रा: बिजली के खंभों पर लगेगी पॉलीथिन, कांवड़ मार्ग होंगे चकाचक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Polythene to be wrapped around electricity poles; Kanwar routes to be spruced up.
बुलंदशहर। जिले में आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। कांवड़ यात्रा वाले मार्गों व शिवालयों के पास बिजली के खंभों को पाॅलीथिन लगाकर कवर किया जाएगा। वहीं, कांवड़ मार्ग चकाचक होंगे। इसके लिए डीएम कुमार हर्ष की ओर से संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि इस कार्य में लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार जिले के 13 प्रमुख मार्गों को कांवड़ मार्ग के लिए चिह्नित किया गया है। इसके साथ ही जिले को पांच जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है। अनूपशहर व नरौरा के गंगा घाटों पर लगने वाले कांवड़ मेलों की तैयारियां जोरों पर हैं। जिले के शिवालयों पर भी होने वाले जलाभिषेक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। वहीं, डीएम कुमार हर्ष के निर्देश पर ऊर्जा निगम और जिला पंचायत राज विभाग समेत अन्य विभागों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर काम शुरू कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा वाले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों पर पॉलीथिन लपेटने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे कांवड़ियों को संभावित दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी संवेदनशील और मुख्य मार्गों पर स्थित खंभों को कवर किया जा रहा है, ताकि करंट लगने की किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। बिजली की समस्या को दूर करने के लिए भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए टीम भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कांवड़ मार्ग व शिवालयों के आसपास साफ-सफाई के अलावा अन्य काम शुरू करा दिए गए हैं। इन मार्गों से होकर गुजरने वाले शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और ग्राम सफाई कर्मचारियों को भी दी गई है। सभी 946 ग्राम पंचायतों के प्रधान और ग्रामीण सफाई कर्मियाें को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह कांवड़ यात्रा पर नजर रखेंगे। जहां से भी कांवड़ लेकर शिवभक्त गुजरते हैं, उनकी सेवा की जाए। वहां पर पेयजल की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। कांवड़ यात्रा से पहले ही हैंडपंप आदि को सही करा लिया जाए। साथ ही इन मार्गों पर पड़ने वाले धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed