फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Speeding car hits pickup truck and motorcycle; one injured.

Bulandshahar News: तेज रफ्तार कार ने पिकअप और बाइक में मारी टक्कर, एक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Speeding car hits pickup truck and motorcycle; one injured.
खुर्जा में एनएच 34 पर कैलाश अस्पताल के निकट हुए सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग। संवाद
खुर्जा। एनएच-34 पर अगवाल कट के पास मंगलवार दोपहर को तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे पिकअप व बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी कार चालक मौके से भाग गए। हाईवे पर करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा। पुलिस ने वाहनों को हाईवे किनारे कर यातायात सुचारू किया।
चोला निवासी मुकेश ने बताया कि वह पिकअप चलाते हैं। मंगलवार को एक ग्रामीण का सामान लेने के लिए बुलंदशहर गए थे, दोपहर को वापस लौट रहे थे। जब वह एनएच-34 स्थित खुर्जा नगर में जाने के लिए अगवाल कट पर पहुंचे। तभी अलीगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पिकअप में टक्कर मार दी।
टक्कर से पिकअप पूरी तरह घूम गया और पीछे खड़ी बाइक उसकी चपेट में आ गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मुकेश ने बताया कि कार क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे चली गई, जिसमें से तीन लोग उतरे और वहां से भाग गए।
विज्ञापन

वहीं, एक युवक को बाहर निकाला गया, जो शराब के नशे में धुत था। थोड़ी देर बाद वह भी भाग गया।
सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और घायल बाइक सवार को कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जिसका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान वाहिद निवासी मोहल्ला कोट के रूप में हुई।
वाहिद ने बताया कि वह बुलंदशहर न्यायालय गए थे, जहां से वापस घर लौट रहे थे। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। करीब एक घंटा तक अलीगढ़ से बुलंदशहर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हादसे में बाइक सवार घायल है, जिसका उपचार चल रहा है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे किनारे किया और इसके बाद यातायात सुचारू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed