{"_id":"6a32cec67af8cf94d000259e","slug":"langar-organized-to-mark-the-martyrdom-of-guru-arjan-dev-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-157469-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गुरु अर्जुन देव के बलिदान पर किया लंगर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गुरु अर्जुन देव के बलिदान पर किया लंगर का आयोजन
विज्ञापन
जहांगीराबाद के गुरुद्वारा साहिब में सेवा करते संगत के लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जहांगीराबाद। सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव महाराज के बलिदान गुरुपर्व पर नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में स्थानीय संगत की ओर से श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों, श्रद्धालुओं और नगरवासियों को मीठा शरबत व चने का प्रसाद वितरित किया गया।
गुरु साहिब के बलिदान को स्मरण करते हुए संगत ने अरदास कर मानवता की भलाई और विश्व शांति की कामना की।
शहीदी गुरुपर्व के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह से ही संगत का जुटना शुरू हो गया था। गुरु घर की मर्यादा के अनुरूप महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर सेवा संभाली। किसी ने लंगर की व्यवस्था की तो किसी ने प्रसाद वितरण का दायित्व निभाया।
पूरे दिन श्रद्धालुओं को मीठा शरबत और चने का प्रसाद छकाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी गुरुपर्व सत्य, त्याग, धैर्य और मानव सेवा का संदेश देता है।
विज्ञापन
गुरु साहिब ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसकी प्रेरणा आज भी समाज को सेवा, सहनशीलता और भाईचारे के मार्ग पर चलने की शक्ति देती है। संगत ने सरबत दा भला की भावना के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि के लिए अरदास की। लंगर सेवा में सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, मिलकियत सिंह, मनजीत कौर, गुरदीप कौर सहित बड़ी संख्या में संगत ने भागीदारी की।