{"_id":"6a32ce727457954e37004730","slug":"thousands-of-devotees-thronged-the-final-evening-procession-of-purushottam-maas-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-157470-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुरुषोत्तम मास की अंतिम संध्या फेरी में उमड़े हजारों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुरुषोत्तम मास की अंतिम संध्या फेरी में उमड़े हजारों श्रद्धालु
विज्ञापन
जहांगीराबाद में पुरुषोत्तम मास के अंतिम बड़े मंगलवार पर आयोजित संध्या फेरी में शामिल महिलाएं। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जहांगीराबाद। पुरुषोत्तम मास के अंतिम बड़े मंगलवार पर आयोजित संध्या फेरी ने पूरे नगर को भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर कर दिया। देर शाम निकली फेरी में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इसके समापन पर दीपोत्सव व गोवर्धन उत्सव आकर्षण का केंद्र रहा। वृंदावन सहित विभिन्न शहरों से पहुंचे भजन गायकों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को ब्रजधाम की आध्यात्मिक अनुभूति कराई।
पुख्ता बाजार स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर से शुरू हुए आयोजन का शुभारंभ बीके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नरेंद्र शर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी और सचिन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। पंडित हरिकिशन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर संध्या फेरी को रवाना किया। भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच निकली फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होकर अनूपशहर बाईपास पहुंची।
यहां नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी ने बाहर से आए रसिक मंडलों का सम्मान कर उनका स्वागत किया। रास्ते भर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे और वातावरण कृष्णमय बना रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने फेरी का पुष्पवर्षा व जलपान कराकर स्वागत किया। घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर दीप सजाकर लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
विज्ञापन
वृंदावन, गाजियाबाद, बुलंदशहर और खुर्जा से पहुंचे निकुंज देव शरण, ध्रुव लाड़ला, नीरव शर्मा, नवीन भाटी, तनुज गोस्वामी, सुमित गोयल, विक्की गोयल, रवि कौशिक और शिवम सोनी ने अपनी भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं समाजसेवी शिवा विजय ने समर्थकों के साथ फेरी में शामिल होकर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। देर रात तक गूंजते भजनों और संकीर्तन से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
मुख्य बाजार से होती हुई फेरी छतरी वाला कुआं स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां गोधन से निर्मित गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना, परिक्रमा और सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया और सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके उपरांत मोहल्ला किला स्थित गौरव पाल गर्ग के आवास पर भव्य संकीर्तन व प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में मनोज गुप्ता, भारत गोयल, जयभगवान गुप्ता, लव शर्मा, मोहित वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सहयोग रहा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे पुरुषोत्तम मास में चले धार्मिक कार्यक्रमों ने नगरवासियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।