{"_id":"6a339cb95e0273a2c70e8056","slug":"nephew-murders-uncle-in-a-field-in-bulandshahr-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में खेत में भतीजे ने किया चाचा का कत्ल, इस विवाद में मार डाला; फिर खुद ही पुलिस को बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में खेत में भतीजे ने किया चाचा का कत्ल, इस विवाद में मार डाला; फिर खुद ही पुलिस को बताया
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार
बुलंदशहर के खुर्जा के क्वार्सी गांव में जमीन विवाद के चलते भतीजे ने तमंचे से गोली मारकर चाचा की हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही पुलिस को हत्या करने की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
bulandshahr murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के क्वार्सी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बड़ी वारदात हुई है। एक भतीजे ने अपने चाचा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना बृहस्पतिवार सुबह खेत पर हुई। आरोपी ने खुद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी कृष्णकांत को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय बृजमोहन के रूप में हुई है।
बृजमोहन के सिर और सीने में दो गोलियां लगी थीं। वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गए थे। क्वार्सी गांव निवासी पप्पू ने इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बृजमोहन और उनके बड़े भाई निवास शर्मा रिश्तेदारी में भाई लगते हैं। बृजमोहन अपने पैतृक गांव से दूर बुलंदशहर के चांदपुर गांव सड़क स्थित कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे।

विवाद की जड़
बृजमोहन की पैतृक जमीन क्वार्सी गांव में थी, जिसकी देखरेख वह नहीं कर पा रहे थे। करीब तीन साल पहले उन्होंने परिवार के साथ जमीन बेचने का प्रस्ताव रखा। इस पर बड़े भाई निवास शर्मा को 55 लाख रुपये में जमीन देने की बात तय हुई। बृजमोहन ने निवास शर्मा को जमीन पर खेती करने की अनुमति भी दे दी थी। लेकिन, बीते तीन साल में निवास शर्मा ने बृजमोहन को कोई रुपये नहीं दिए।

इसी कारण दोनों भाइयों के बीच गंभीर विवाद शुरू हो गया। बृजमोहन ने निवास शर्मा और उनके बेटे कृष्णकांत को जमीन पर खेती करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। यह धमकी विवाद का एक बड़ा कारण बनी।
घटना का विस्तृत विवरण
बृजमोहन की धमकी के चलते कृष्णकांत जब भी खेत पर जाता था, तो अपने साथ तमंचा लेकर जाता था। बृहस्पतिवार सुबह कृष्णकांत रोजाना की तरह ट्रैक्टर से खेत जोतने गया था। तभी वहां बृजमोहन आ गए और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

बृजमोहन ने फावड़ा लेकर कृष्णकांत पर हमला किया। तभी कृष्णकांत ने अपने पास रखे तमंचे से चाचा बृजमोहन को गोली मार दी। बृजमोहन को एक गोली सिर में और दूसरी सीने में लगी। गोली लगने के बाद बृजमोहन वहीं खेत में लहूलुहान होकर गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। यह पूरी घटना खेत में ही हुई।