सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Made people aware of the revolution of 1857

Bulandshahar News: 1857 की क्रांति से लोगों को कराया रूबरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Made people aware of the revolution of 1857
जिला प्रदर्शनी में सीमा मोदी नाइट में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी के रविंद्र नाट्यशाला में सोमवार रात सीमा मोदी नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने डांस ड्रामा के माध्यम से 1857 की क्रांति से लोगों को रुबरु करवाया। हालांकि दर्शकों की संख्या काफी कम रही।
Trending Videos

जिला प्रदर्शनी में आयोजित हुई सीमा मोदी नाइट का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऋषभ सिंह एवं उनकी पत्नी राधा सिंह और कार्यक्रम संयोजक डॉ. सीमा मोदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कलाकार राजीव बेताब ने चाहिए थोड़ा प्यार, थोड़ा प्यार चाहिए.., किस तरह आशिकी का असर छोड़ जाऊंगा.., तू मेरी जिंदगी है, तू मेरी हर खुशी है.., सारा जमाना, हसीनों का दीवाना.. आदि गानों पर अपनी आवाज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डॉ. सीमा मोदी ने नवनीत मिश्रा व अन्य कलाकारों संग डांस ड्रामा के माध्यम से 1857 की क्रांति आग एवं इंकलाब पर प्रस्तुति दी। इसमें महिलाओं के योगदान को जीवंत करने का प्रयास किया। सुनाया कि 1857 की पहली आजादी की चिंगारी इसी धरती से उठी थी। उसी स्मृति को जीवित रखने के लिए किस्सागोई के माध्यम से ज्वाला जलाई। कार्यक्रम शुरु होने से समापन तक दर्शक नाममात्र मौजूद रहे। इस दौरान प्रमुख मंत्री एवं नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, प्रदर्शनी सदस्य मुकुल शर्मा, प्रदर्शनी सहायक नीरज कंसल समेत अन्य पदाधिकारी व दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed