सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   man Hit by Train While Boarding Both Legs cut

सोनू के कटे दोनों पैर: नोएडा में करता है नौकरी, 25 दिन बाद जा रहा था घर; हादसा देख दहल गए सब

संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 07 Apr 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार


आरपीएफ प्रभारी नंद लाल मीना ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। ट्रेन में चढ़ते वक्त युवक के पैर कट गए हैं। घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

man Hit by Train While Boarding Both Legs cut
पीड़ित सोनू को अस्पताल में भर्ती करते हुए कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित सिकंदरपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में चढ़ते वक्त युवक फिसल गया और चलती ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। गंभीर अवस्था में उसका जटिया अस्पताल लाया गया, जहां से अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। 

Trending Videos

नोएडा में नौकरी करता है सोनू
हाथरस जनपद के सासनी थाना क्षेत्र स्थित कोमरी गांव निवासी जगदीश ने बताया कि उनका साला सोनू (35) नोएडा स्थित होटल में नौकरी करता है। सोनू का परिवार मूल रूप से कोमरी गांव में ही रहता है। इसलिए सोनू पत्नी, बच्चों व परिवार से मिलने के लिए बीच-बीच में गांव आते रहते हैं। इसी तरह लगभग 25 दिनों बाद सोनू मंगलवार शाम को गांव के लिए आ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन में बैठे थे सोनू
इसके लिए वह शाम को दादरी रेलवे स्टेशन से दिल्ली से टूंडला जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में बैठ गए। जब ट्रेन सिकंदरपुर स्टेशन के पास रुकी तो कुछ देर के लिए बोगी से बाहर आ गए। दो मिनट बाद ट्रेन शुरू हुई और आगे के लिए रवाना होने लगी। तभी सोनू दरवाजे पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और दोनों पैर ट्रेन के पहिया व ट्रैक के बीच में आ गए।

अन्य यात्रियों ने खींच तो बची जान
हादसे में वह दोनों पैर गवां बैठे। वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने उनको ट्रेन से दूर खींच लिया। इसके बाद आरपीएफ की टीम सोनू को एंबुलेंस की मदद से जटिया अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से चिकित्सकों ने उनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग सोनू को एंबुलेंस में लेकर अलीगढ़ मेडिकल ले जाने के लिए रवाना हो गए।  

आरपीएफ प्रभारी नंद लाल मीना ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। ट्रेन में चढ़ते वक्त युवक के पैर कट गए हैं। घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed