{"_id":"69da86440603f2eeb80bcf52","slug":"dead-body-of-a-youth-found-near-a-temple-in-jainpur-police-engaged-in-identification-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-151930-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जैनपुर में मंदिर के पास मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जैनपुर में मंदिर के पास मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जैनपुर में शनिवार सुबह एक मंदिर के पास अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रथम दृष्टया मामला अत्यधिक नशे या बीमारी का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
शनिवार सुबह जैनपुर के ग्रामीणों ने मंदिर के समीप एक 32 वर्षीय युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस युवक को शुक्रवार सुबह से ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शराब के नशे में घूमता हुआ देखा गया था। वह कहां का रहने वाला था, इस बारे में कोई भी ग्रामीण जानकारी नहीं दे सका। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि युवक के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा गया है। यदि इस अवधि में पहचान नहीं हो पाती है, तो शव का पोस्टमार्टम कराकर पंचनामा भरा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos