{"_id":"69da845d680a77207502255c","slug":"construction-of-mini-stadiums-begins-in-three-government-colleges-costing-rs-1476-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-151900-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तीन राजकीय कॉलेजों में मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू, खर्च होंगे 14.76 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तीन राजकीय कॉलेजों में मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू, खर्च होंगे 14.76 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खेल प्रतिभाओं को निखारने व आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के तीन राजकीय इंटर कॉलेजों के खेल मैदानों में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह इंडोर मिनी स्टेडियम 14.76 करोड़ की लागत से तैयार होंगे। एक स्टेडियम के निर्माण पर 4.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय नैथला हसनपुर के खेल मैदान को इंडोर मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जा रहा। मिनी स्टेडियम में कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग सहित विभिन्न इनडोर खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खिलाड़ियों के लिए शौचालय, वार्म-अप जोन, प्रशासनिक कार्यालय, स्वागत कक्ष और प्राथमिक चिकित्सा कक्ष जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
यहां प्रशिक्षित कोचों की निगरानी में खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। रनिंग ट्रैक, जिम और मल्टीपरपज फिटनेस केयर हॉल भी बनाए जाएंगे। इससे आम नागरिकों को भी शारीरिक व मानसिक विकास का लाभ मिलेगा। इनका निर्माण कार्यदायी संस्था की ओर से शुरू कर दिया गया है। बताया कि इन स्टेडियम का निर्माण जुलाई माह से पहले पूरा कराने का प्रयास रहेगा। ऐसा होने पर जुलाई में स्कूल खुलने पर इनका खिलाड़ी लाभ छात्र-छात्राओं को मिल सके।
Trending Videos