{"_id":"69da85ea03211b8e3d0d635a","slug":"students-filled-the-forms-for-the-main-examination-of-the-second-semester-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-151901-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के लिए विद्यार्थियों ने भरे फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के लिए विद्यार्थियों ने भरे फार्म
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा लिए फार्म भरने शुरू हो गए हैं। छात्र-छात्राएं 18 अप्रैल तक अपना परीक्षा फार्म भर सकते हैं। जबकि लेट फीस के साथ 20 व 22 अप्रैल तक फार्म स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा फार्म समर्थ पोर्टल पर ही भरे जाएंगे। इसका सीसीएसयू की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सत्र 2025-26 में विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों की द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा जून माह में प्रस्तावित हैं। इसके लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फार्म भरने शुरू हो गए हैं। परीक्षा फार्म बीबीए, बीसीए, बीएएलएलबी, बीकॉम एलएलबी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीपीईसी व एलएलबी के छात्र-छात्राएं भरेंगे। जबकि अन्य विषयों की परीक्षा का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।
सीसीएसयू की ओर से परीक्षा फार्म भरने का जो कार्यक्रम जारी किया है। उसके तहत छात्र-छात्राएं 18 अप्रैल तक अपना फार्म व फीस जमा कर सकते हैं। जबकि 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म 20 अप्रैल और विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ परीक्षा फार्म 22 अप्रैल तक भरा जा सकेगा। समर्थ पोर्टल पर भरे गए परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी अपने कॉलेज में जमा करनी होगी।
कॉलेज परीक्षा फार्म का समर्थ पोर्टल पर 23 अप्रैल को सत्यापन करेंगे। इसके बाद कॉलेज परीक्षा फार्म को सीसीएसयू को भेज देंगे। उन्होंने संबंधित विषयों के छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथि तक अपना परीक्षा फार्म भरने का आह्वान किया है। साथ ही आह्वान किया है कि फार्म भरते समय किसी तरह की त्रुटि न हो, ताकि बाद में ऐसा न हो कि इसकी वजह से किसी तरह की परेशानी हो।
Trending Videos