सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Modinagar businessman's body found in Sanota canal

Bulandshahar News: सनौटा नहर में मिला मोदीनगर के कारोबारी का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Modinagar businessman's body found in Sanota canal
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव सनौटा में नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान मोदीनगर के एक कारोबारी के रूप में हुई। शव को देखते ही परिजन बिलख उठे।
Trending Videos


बताया गया कि गाजियाबाद के मोदीनगर के मोहल्ला भूपेंद्रपुरी निवासी कारोबारी लव गोयल (32 वर्ष) गत 12 मार्च को मुरादनगर स्थित गंगनहर किनारे गए थे। वहां सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से ही परिजन नहर में उनकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। बुधवार को सिकंदराबाद क्षेत्र के सनौटा नहर में लड़ावास गांव की और एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसी दौरान लव गोयल के परिजन भी उसे तलाश करते हुए पीछे से आ गए। नहर पर लोगों की भीड़ देखकर उन्होंने शव की पहचान लव गोयल के रूप में की।जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराई। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed