सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Newlywed couple swallows poison amidst domestic strife and both die

UP News: बुलंदशहर में नवविवाहित दंपती ने खाया जहर, गृह क्लेश के बाद उठाया कदम; चार माह पहले हुई थी शादी

अमर उजाला नेटवर्क, स्याना (बुलंदशहर) Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 15 Jun 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

स्याना के गांव नहचौली में राहुल लोधी और पत्नी नेहा लोधी ने घरेलू झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

Newlywed couple swallows poison amidst domestic strife and both die
नवविवाहित दंपती ने जहर खाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

क्षेत्र के गांव नहचौली में गृह क्लेश के चलते नवविवाहित दंपती द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 



प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव नहचौली निवासी राहुल लोधी उम्र 25 वर्ष जहांगीराबाद में दुकान चलाता था। राहुल का विवाह करीब चार माह पूर्व जहांगीराबाद निवासी नेहा लोधी उम्र 22 वर्ष के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात किसी बात को लेकर हुए गृह क्लेश के बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल मेरठ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान पहले एक और बाद में दूसरे की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


दंपति की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों द्वारा दंपति की जहर निगलने से मौत होने की सूचना दी गई है। दोनों के शवों का मेरठ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed