सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Passenger train operations have not started even after six years.

Bulandshahar News: छह साल बाद भी नहीं शुरू हुआ पैसेंजर ट्रेन का संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Passenger train operations have not started even after six years.
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर दोपहर के समय चलने वाली अप-डाउन पैसेंजर ट्रेन का संचालन छह साल बाद भी बहाल नहीं हो सका है। ट्रेन का संचालन न होने से यात्रियों को अन्य वाहन से सफर तय करना पड़ रहा है। इसमें समय और पैसा दोनों अधिक खर्च हो रहा है।
Trending Videos


छह साल पहले कोरोना संक्रमण शुरू होने पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। ऐसे में बुलंदशहर रेलवे ट्रैक से होकर गुजरने वाली एक्सप्रेस समेत पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी ठप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप कम होने पर अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया लेकिन बुलंदशहर स्टेशन होते हुए खुर्जा-मेरठ को दोपहर के समय जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन अब तक शुरू नहीं हो पाया है। दैनिक यात्री संजय ने बताया कि ट्रेन के संचालन के लिए समय-समय पर स्टेशन अधीक्षक को पत्र दिया जाता है। अगर ट्रेन का संचालन शुरू हो जाए तो खुर्जा से मेरठ रेलवे ट्रैक पर पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलेगी।



कोट

पैसेंजर ट्रेन का संचालन मुख्यालय के निर्देश पर बंद है। ट्रेन के संचालन के लिए मिलने वाले पत्र मुख्यालय भेज दिए जाते हैं। - शैलेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed