सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Seven colleges did not upload the marks of practical examination.

Bulandshahar News: सात कॉलेजों ने अपलोड नहीं किए प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Seven colleges did not upload the marks of practical examination.
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के सात कॉलेजों ने परास्नातक पाठ्यक्रमों (एनईपी) के आंतरिक, प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा के अंक अपलोड नहीं किए हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से इन कॉलेजों को अंक अपलोड करने के लिए तीन दिन का समय दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि निर्धारित समय पर अंक अपलोड न होने पर यदि छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है तो इसके लिए संबंधित कॉलेज जिम्मेदार होंगे।
Trending Videos

सीसीएसयू के परीक्षा नियंत्रक ने जिले के सात कॉलेज को अंक अपलोड करने के लिए पत्र जारी किया है। अभी तक आरडीपीडी कन्या महाविद्यालय जहांगीराबाद, आईपी कॉलेज बुलंदशहर, जीएसके डिग्री कॉलेज बुलंदशहर, श्याम लाल सरस्वती महाविद्यालय शिकारपुर, एसडीडीकेके डिग्री कॉलेज चिंगरावठी, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा और एसडीडी ज्वाला प्रसाद अग्रवाल कन्या डिग्री कॉलेज नरसेना ने अंक अपलोड नहीं किए हैं। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया सीसीएसयू की ओर से अंक अपलोड न करने वाले कॉलेजों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed