फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Statements from family members of attackers who assaulted Purnia MP Pappu Yadav surfaced

पप्पू यादव पर हमला: हैप्पी के पिता बोले- ये साजिश, सुमित की मां ने कहा- बेटा काम पर गया, दिल्ली कैसे पहुंचा?

Tue, 04 Aug 2026 05:24 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर/सिकंदराबाद/चोला
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर/सिकंदराबाद/चोला Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 04 Aug 2026 05:24 PM IST
सार

Pappu Yadav Attack: बीते दिन सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपियों के परिजन के बयान सामने आए हैं। परिजनों ने उन्हें साजिशन फंसाने का आरोप लगाया है। रविवार को पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुए हमले में भाजपा मंडल मंत्री सुमित गिरी को पुलिस को सौंपा गया, जबकि हैप्पी शर्मा मौके से भाग गया।

विज्ञापन
Statements from family members of attackers who assaulted Purnia MP Pappu Yadav surfaced
पप्पू यादव पर हमला करने वाले हमलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमला करने वाले भाजपा नेताओं के परिजनों ने उन्हें साजिशन फंसाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह घर से निजी कार्य के लिए कहकर गए थे। वह दिल्ली कैसे पहुंचे, इसको लेकर उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है। बिहार के पूर्णिया से रविवार को सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हमला करने के मामले में जिले के दो युवकों को भीड़ ने पीटते हुए भाजपा के मंडल मंत्री सुमित गिरी को पुलिस के हवाले कर दिया था जबकि हैप्पी शर्मा मौके से भाग गया था।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी सिकंदराबाद के सहपानी निवासी सुमित गिरी की मां सुनीता और भाई भूपेंद्र यादव सामने आए हैं। उन्होंने सांसद पप्पू यादव द्वारा लगाए गए हत्या की साजिश के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए सुमित को निर्दोष बताया। सुमित गिरी की मां सुनीता ने कहा कि उनका बेटा सोमवार दोपहर टिफिन लेकर प्रतिदिन की तरह गाजियाबाद में अपने कार्य पर गया था। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि वह दिल्ली गया है। उनका कहना है कि मीडिया में सुमित की तस्वीर देखने के बाद ही परिवार को उसके दिल्ली पहुंचने की जानकार मिली। सुमित गाजियाबाद में लोहे का सामान बनाने का कार्य करता है।

विज्ञापन

Statements from family members of attackers who assaulted Purnia MP Pappu Yadav surfaced
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

ग्रामीणों ने कहा-मिलनसार है सुमित
गांव सहपानी निवासी यशपाल चौहान, नरेश चौहान, देवेंद्र चौहान ने बताया कि सुमित काफी मिलनसार है और गांव में सभी का आदर करता है। वह दिल्ली कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। बताया कि वह बीजेपी का कार्यकर्ता है और गांव के लोगों के सुख-दुख में काम आने वाला व्यक्ति है।

Statements from family members of attackers who assaulted Purnia MP Pappu Yadav surfaced
पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पिता बोले-हैप्पी को फंसाने के लिए किसी और ने चप्पल
सांसद पप्पू यादव पर हमला करने के मामले में गांव नैथला हसनपुर निवासी हैप्पी शर्मा के पिता मुनेश शर्मा ने कहा कि उनके बेटे हैप्पी शर्मा को साजिश के तहत फंसाया गया है। कहा कि हैप्पी शर्मा गाजियाबाद में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है। उसकी पत्नी सरकारी शिक्षिका हैं। सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंके जाने का वीडियो देखा है।

उनका दावा है कि वीडियो में कोई अन्य व्यक्ति जो हैप्पी शर्मा के पीछ खड़ा हुआ है, वह चप्पल फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने जब हैप्पी को हिरासत में लिया तो पुलिस ने उससे चाकू मिलने का दावा भी किया था। उन्होंने कहा कि इतनी कड़ी सुरक्षा में कोई चाकू लेकर कैसे पहुंच सकता है। यह उनके बेटे को फंसाने की साजिश है। हैप्पी शर्मा दिल्ली में पप्पू यादव की प्रेस कांफ्रेंस में कैसे पहुंचे इसकी जानकारी होने से उन्होंने इन्कार कर दिया। हैप्पी शर्मा भाजपा बुलंदशहर ग्रामीण मंडल में उपाध्यक्ष है।

विज्ञापन

Statements from family members of attackers who assaulted Purnia MP Pappu Yadav surfaced
पप्पू यादव पर हमला - फोटो : अमर उजाला

हैप्पी बोला, सांसद के पैरों में भगवान राम की तस्वीर रखने से आहत हुआ
हैप्पी शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें हैप्पी ने कहा कि भगवान श्रीराम की तस्वीर को अयोध्या के सांसद अवधेश कुमार के पैरों में रखा गया। जिससे वह बहुत आहत हैं। वह सिर्फ सांसद से यह पूछने गए थे कि भगवान श्रीराम के चित्र को पैरों में रखने से आहत थे, आप इस प्रकार से पुरुषोत्तम भगवान राम का अपमान नहीं कर सकते।

Statements from family members of attackers who assaulted Purnia MP Pappu Yadav surfaced
पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
यह सवाल पूछते ही सांसद के लोगों ने हमला बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी। वहीं चोला क्षेत्र के गांव ने नैथला निवासी हैप्पी शर्मा व सुमित गिरि दोनों दोस्त है और भाजपा से जुड़े हुए है। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान को इस प्रकरण में फोन कर जानकारी मांगी गई तो उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही मैसेज का कोई जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed