सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Subedarganj Express to Jammu starting tomorrow.

Bulandshahar News: जम्मू के लिए कल से शुरू हो रही सूबेदारगंज एक्सप्रेस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Subedarganj Express to Jammu starting tomorrow.
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। पिछले 10 माह से बंद चल रही जम्मू जाने वाली एकमात्र सूबेदारगंज एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे ने 10 माह से बंद चल रही सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन ट्रेन का अप-डाउन संचालन बहाल कर दिया है। ट्रेन के बहाल होने पर लोग बुकिंग करा रहे हैं। जिससे एक सप्ताह तक ट्रेन की सभी सीट फुल हो चुकी हैं।

सूबेदारगंज से चलकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 22431 का बुलंदशहर स्टेशन पर प्रत्येक सप्ताह मंगलवार व शनिवार रात 11:15 बजे ठहराव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से वापसी में चलकर प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को 22432 ट्रेन बुलंदशहर स्टेशन पर सुबह 05:05 बजे आना होता है। इस ट्रेन से जिले के काफी श्रद्धालु माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए सफर करते है। लेकिन 26 अगस्त को जम्मू में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते रेल यातायात पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस को समय-समय पर निरस्त की अवधि बढ़ाकर 14 जून तक कर दी गई। एक जून से बंद रही ट्रेनों को बहाल किया जाने लगा। अब 16 जून से सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बहाल होने की सूचना पर लोगों ने जम्मू जाने का टिकट बुक करा रहे है। यात्री बुद्धपाल सिंह व संजीव कुमार का कहना है कि जम्मू जाने वाली ट्रेन बहाल होने से काफी राहत मिलेगी।
--
कोट
22431 व 22432 सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन के लिए बुकिंग खुल गई है। इससे पूर्व ट्रेन निरस्त के कारण बुकिंग बंद चल रही थी। बुकिंग अधिक होने से लगभग 15 दिन तक वेटिंग शुरू हो गई है। - शैलेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक बुलंदशहर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed