{"_id":"6a6b812cf6242e2914045930","slug":"temperature-rose-by-five-degrees-in-two-days-people-are-sweating-profusely-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-161330-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो दिन में पांच डिग्री तापमान बढ़ा, छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो दिन में पांच डिग्री तापमान बढ़ा, छूट रहे पसीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर/स्याना/बुगरासी/बीबीनगर। बारिश के बाद दो दिन में पांच डिग्री तापमान बढ़ गया। बृहस्पतिवार को सुबह से निकली चिलचिलाती धूप और उमस से लोग बेहाल दिखाई दिए। दिनभर लोगों के पसीने छूटते रहे। इससे बचाव के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते दिखे। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।
जिले में मंगलवार को झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आ गई थी। इससे लोगों ने कुछ राहत पाई थी। इसके दो दिन बाद बृहस्पतिवार को चिलचिलाती धूप और बढ़ी उमस ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया। हवा न चलने से उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। आर्द्रता 72 और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
ऐसे मौसम में भी बुगरासी व स्याना क्षेत्र में बिजली लाइन में बार-बार ट्रिपिंग होने से हर कुछ मिनट बाद आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत पेयजल आपूर्ति को लेकर हो रही है।
विज्ञापन
बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण लोग समय पर पानी की टंकियां नहीं भर पा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि लगातार मौसम बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। लगातार बारिश का भी अनुमान बन रहा है।