{"_id":"69b83a7d3dedbf27cb05b077","slug":"there-will-be-relief-from-traffic-jam-syana-adda-intersection-will-be-widened-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-150333-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जाम से मिलेगी निजात स्याना अड्डा चौराहे का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जाम से मिलेगी निजात स्याना अड्डा चौराहे का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के स्याना अड्डा के पास चौराहे पर लगने वाले जाम से जल्द ही वाहन चालकों को राहत मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग चौराहे की चौड़ाई को कम कर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने जा रहा है। सड़क के चौड़ी होने के कारण वाहन आसानी से निकल जाएंगे और लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
बता दें कि नगर में स्याना बस स्टैंड के पास स्थित चौराहा से शिकारपुर, अनूपशहर, स्याना, गढ़ के लिए जाते हैं। वहीं, अनूपशहर से दिल्ली जाने के लिए भी बड़ी संख्या में वाहन चालक स्याना अड्डा चौराहे से होकर गुजरते हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में वाहन चालक स्याना अड्डा चौराहे से गुजरते हैं। चौराहे का आकार अंडाकार है, जिससे वाहनों की रफ्तार कम हो जाती है और जाम लग जाता है। चौराहे पर अक्सर जाम के हालात रहते हैं।
चौराहे पर जाम लगने के कारण नगर की ओर से जाना वाला ट्रैफिक नहीं निकल पाता है, जिससे नगर में भी जाम लग जाता है। ऐसे में स्याना अड्डा चौराहे से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ ही नगर में लगने वाले जाम के कारण नगर में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम की समस्या से निपटने के लिए लोकनिर्माण विभाग स्याना अड्डा चौराहे की चौड़ाई को कम कर सड़क की चौड़ाई को बढाने जा रहा है। जिससे चौराहे का आकार भी अंडाकार से गोलाकार हो जाएगा और वाहन आसानी के साथ निकल सकेंगे।
स्याना अड्डा चौराहे पर स्थित पार्क की चौड़ाई को दोनों ओर से करीब डेढ-डेढ मीटर कम कर सड़क की चौड़ाई को बढ़ाया जाएगा। वहीं, पार्क को अंडाकार से गोलाकार किया जाएगा, जिससे वाहन चौराहे से आसानी के साथ निकल सकें। इससे चौराहे पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। - राहुल शर्मा, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड
Trending Videos