सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A road will be constructed in Lathaur village at a cost of 21.53 lakh.

Bulandshahar News: लाठौर गांव में 21.53 लाख से सड़क का होगा निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
A road will be constructed in Lathaur village at a cost of 21.53 lakh.
सिकंदराबाद के गांव लाठौर में सड़क का शिलान्यास करते विधायक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
सिकंदराबाद। लाठौर गांव में 21.53 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा। मंगलवार को सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने मार्ग का शिलान्यास किया। वहीं, मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

विधायक ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से इस सड़क के निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी। सड़क के अभाव और जर्जर मार्ग के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों एवं अन्य राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती थी। इस समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी मंजूरी मिलने पर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और गांव के विकास को नई गति मिलेगी। इस दौरान रामभूल मास्टर, मंडल अध्यक्ष टीनी भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय भराना, करतार सिंह, बीडीसी सदस्य मोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed