{"_id":"6a317c1a9fe61060c405133f","slug":"170-lakh-swindled-under-the-pretext-of-securing-release-from-jail-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113049-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जेल से रिहा कराने के नाम पर 1.70 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जेल से रिहा कराने के नाम पर 1.70 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सलेमपुर। महिला से सऊदी अरब की जेल में बंद पति को जमानत दिलाने के बहाने साथी कर्मचारी ने एक लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। जब उनका पति बिना किसी को रुपये दिए जमानत पर छूटकर आ गया, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। महिला के भाई ने सलेमपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के मुकैरा गांव निवासी मुबारिक खान ने बताया कि उनके जीजा थाना चोला गांव कौराली निवासी रुकमुद्दीन कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। इस साल जनवरी में उनका वीजा समाप्त होने के कारण उन्हें सऊदी अरब की पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसी दौरान उनके साथ वहीं काम करने वाले गांव चंद्रावली थाना सिकंदराबाद निवासी जुनैद ने उनकी बहन फरजाना को फोन किया। आरोप है कि जुनैद ने फरजाना को बताया कि उनके पति रुकमुद्दीन को ड्रग्स के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उसे छुड़ाने के लिए पुलिस दो लाख रुपये की मांग कर रही है। यदि धनराशि नहीं भेजी गई तो वह लंबे समय तक जेल में बंद रहेगा। इस सूचना से घबराकर फरजाना ने अपने भाई मुबारिक को फोन किया। मुबारिक ने जुनैद से संपर्क किया और उसके भाई जैद के फोन नंबर पर 15 व 16 जनवरी को दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल एक लाख 70 हजार रुपये भेज दिए। कुछ दिनों बाद रुकमुद्दीन बिना किसी भुगतान के रिहा होकर बाहर आ गया।
विज्ञापन
इसके बाद पता चला कि कोई धनराशि वहां नहीं पहुंचाई गई थी। मुबारिक व उसके जीजा रुकमुद्दीन ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया। शिकारपुर सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी जुनैद के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है।