फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Trap set to catch not closed crocodile ate hen and run

काम न आई कुर्बानी: मुर्गा खाकर भागा मगरमच्छ, बंद नहीं हुआ वन विभाग के लगाए गए पिंजड़े का जाल; सामने आया VIDEO

Sun, 26 Jul 2026 05:20 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, छतारी
संवाद न्यूज एजेंसी, छतारी Published by: विकास कुमार Updated Sun, 26 Jul 2026 05:20 PM IST
सार

वन विभाग ने तालाब में पिंजरे के भीतर मगरमच्छ को आकर्षित करने के लिए एक जीवित मुर्गा रखा था। रविवार सुबह मगरमच्छ पिंजड़े में से मुर्गा खाकर भी चला गया, लेकिन उसका दरवाजा बंद नहीं हो सका। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मगरमच्छ बिना किसी डर के पिंजरे के अंदर घुसा, मुर्गे को खाया और फिर आसानी से बाहर निकल गया।

विज्ञापन
Trap set to catch not closed crocodile ate hen and run
मुर्गा खाकर भागा मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित छतारी क्षेत्र के लालगढ़ी गांव स्थित तालाब में मगरमच्छ पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा बंद नहीं हो पाया। वहीं मगरमच्छ पिंजड़े के अंदर से मुर्गा खाकर भाग गया। वन विभाग द्वारा लगाया गया रेस्क्यू अभियान पूरी तरह विफल साबित हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है।

विज्ञापन


पिंजरे में रखा गया था जिंदा मुर्गा
गांव निवासी डॉ. विमल ने बताया कि सोमवार को तालाब में विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया था। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई थी और लोग तालाब की ओर नहीं जा रहे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। इसी के चलते तालाब में पिंजरे के भीतर मगरमच्छ को आकर्षित करने के लिए एक जीवित मुर्गा रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की तैयारियों पर उड़े सवाल
रविवार सुबह मगरमच्छ पिंजड़े में से मुर्गा खाकर भी चला गया, लेकिन उसका दरवाजा बंद नहीं हो सका। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मगरमच्छ बिना किसी डर के पिंजरे के अंदर घुसा, मुर्गे को खाया और फिर आसानी से बाहर निकल गया। पिंजरा बंद न होने के कारण पूरा रेस्क्यू अभियान नाकाम साबित हुआ, जिससे वन विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
  

विज्ञापन

दहशत में गांव वाले
ग्रामीण रवि ने बताया कि तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। किसान, मजदूर और छोटे बच्चे रोजाना तालाब और आसपास के रास्तों से गुजरते हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने हाल ही में बहराइच में मगरमच्छ के हमले में एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत का हवाला देते हुए कहा कि ग्रामीणों की चिंता जाहिर की।

वन विभाग का बयान
वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि किसी कारण से पिंजड़ा खराब हो गया था, अब तालाब में नया पिंजड़ा लगाया गया। जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed