सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Trouble increased for 6.49 lakh domestic gas consumers

Bulandshahar News: 6.49 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Trouble increased for 6.49 lakh domestic gas consumers
विज्ञापन
बुलंदशहर। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव का असर अब घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। गैस कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव करते हुए अंतिम डिलीवरी के बाद अगली बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतराल अनिवार्य कर दिया है। अभी तक यह सिर्फ 15 दिन का था। वहीं, घरेलू सिलिंडर के 60 और कर्मिशियल सिलिंडर के 120 रुपये दाम भी बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर जिले के 6.49 लाख से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
Trending Videos

गैस एजेंसी संचालक संदीप गुप्ता और धर्मेंद्र ने बताया कि इसका उद्देश्य सीमित आपूर्ति के बीच सभी उपभोक्ताओं तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। वहीं, इस फैसले से उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। कई इलाकों में पहले से ही गैस सिलिंडर की डिलीवरी में देरी की शिकायतें आती रही हैं। ऐसे में बुकिंग के लिए अतिरिक्त इंतजार बढ़ने से घरेलू बजट और रसोई की व्यवस्था दोनों प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि पेट्रो कंपनियों की ओर से घरेलू एलपीजी सिलिंडर 60 रुपये और कर्मिशियल गैस सिलिंडर के 120 रुपये दाम बढ़ाए गए हैं। जो घरेलू सिलिंडर अब तक 860 रुपये में मिल रहा था था जो अब 60 रुपये बढ़कर 920 हो गया है। वहीं, कर्मिशियल सिलिंडर 120 रुपये से बढ़कर अब 1921 रुपये 50 पैसे का हो गया है। इससे पहले इसका दाम 1807 रुपये था। इससे पहले भी एक मार्च को भी 27 रुपये का इजाफा किया गया था। उस समय सिलिंडर 1780 रुपये का था। बताया कि पेट्रो कंपनी की ओर से बढ़ाए गए दामों की जानकारी सभी एजेंसी संचालकों को दे दी गई है। दूसरी ओर गैस सिलिंडर के बढ़े दाम बढ़ने से जहां रसोई महंगी होगी, वहीं लोगों को चिंता सता रही है कि कहीं और दाम न बढ़ा दिए जाएं।
उद्योग सूत्रों के अनुसार सिकंदराबाद और खुर्जा औद्योगिक सेक्टर व पाॅटरी इकाइयों में गैस सप्लाई पहले ही करीब 40 प्रतिशत तक घटाई जा चुकी है। यदि अंतरराष्ट्रीय हालात और बिगड़ते हैं तो उद्योगों को मिलने वाली गैस और कम की जा सकती है। वहीं, लोगों को आशंका बनी हुई है कि पेट्रोल-डीजल की भी किल्लत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed