सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two Accused Arrested for Cow Slaughter in Kaloli Village, Sent to Jail

Bulandshahar News: कलोली गांव में गोकशी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Two Accused Arrested for Cow Slaughter in Kaloli Village, Sent to Jail
विज्ञापन
बुलंदशहर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कलोली में पुलिस ने गोकशी और पशु क्रूरता के मामले में खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भैंस का मांस, अवशेष और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos


एसपी सिटी ने बताया कि थाना कोतवाली देहात के उप निरीक्षक रोबिन कुमार और पंकज कुमार अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था और वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव कलोली में नईम के घेर के पास कुछ लोग अवैध रूप से पशु कटान कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने पीछा कर करीब 30 मीटर की दूरी पर खेत में दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सलमान निवासी मोहल्ला फैसलाबाद, बुलंदशहर और उवैश निवासी गांव कलोली बताया। तलाशी में सलमान के कब्जे से एक चाकू और उवैश के पास से एक बड़ा छुरा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भैंस को काटकर उसका मांस बेचने की फिराक में थे। घटना की सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाया गया। डॉ. रीतिका यादव ने टीम के साथ पहुंचकर बरामद मांस और अवशेषों का परीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर मांस के सैंपल को सील कर दिया है, जबकि शेष अवशेषों को पास के ही एक खेत में गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार दबवा दिया गया। बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही अब उनके फरार अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed