सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Villagers staged a sit-in protest demanding the construction of a road.

Bulandshahar News: रास्ते बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged a sit-in protest demanding the construction of a road.
विज्ञापन
चोला। रास्ते को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। समाधान नहीं होने तक ग्रामीणों ने धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। क्षेत्र के गांव नगला बड़ौदा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य आबिद अली, प्रीतम सिंह ने बताया कि गांव में मुख्य रास्ते पर नए रास्ते पर इंटरलाॅकिंग लगाने का कार्य किया जा रहा है। परंतु कुछ दबंगों ने रास्ते के निर्माण रूकवा दिया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते के निर्माण की मांग को लेकर ग्राम प्रधान, बीडीसी, अन्य ग्रामीण अधिकारियों को चक्कर लगा रहे थे। मगर समाधान नहीं हो सका। अब अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए ग्रामीण गांव में ही पानी की टंकी के पास धरने पर बैठ गए। धरनारत लोगों का कहना कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा जब तक धरना जारी रहेगा। ग्राम प्रधान देवी शरण ने बताया कि जो रास्ता नहीं बनने दे रहे हैं यह दबंग लोग हैं नए रास्ते के लिए मिट्टी भी पड़ चुकी है परंतु उनकी दबंगता के कारण पूरे गांव को समस्या का सामना करना पड़ रहा है, यह गांव का मुख्य रास्ता है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed