सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young Man Dies After Getting Caught in Thresher Machine While Harvesting Wheat in Field

Bulandshahar News: खेत में गेहूं निकालते समय थ्रेसर मशीन की चपेट में आया युवक, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Young Man Dies After Getting Caught in Thresher Machine While Harvesting Wheat in Field
जहांगीराबाद मे थ्रेसर की चपेट में आकर मृत युवक राजू का फाइल फोटो
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव चाकला में बुधवार को गेहूं की मड़ाई कर रहा एक मजदूर थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का एक हाथ कट गया और सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई। मौके पर ही मौजूद अपने भाई को दम तोड़ता देख छोटे भाई की चीखें निकल गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos


जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव खजुरिया निवासी राजू (30) थ्रेसर लेकर बुलंदशहर आया हुआ था। बुधवार को वह अपने छोटे भाई राहुल के साथ जहांगीराबाद के गांव चाकला में सोनू राघव के खेत पर गेहूं की निकासी थ्रेसिंग से कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब थ्रेसर में गेहूं की पूली डाली जा रही थी, तभी अचानक राजू का हाथ मशीन की चपेट में आ गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता या मशीन बंद की जाती, थ्रेसर ने उसे अपनी ओर खींच लिया। हादसे में उसका हाथ कट गया और सिर में मशीन के लोहे के पाटों से गहरी चोट आई। लहूलुहान हालत में राजू को थ्रेसर से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही मौत की खबर राजू के घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार है, जिसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।



सीओ अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि थ्रेसर हादसे में एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी या अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed