{"_id":"69b70e56121b9e84ac0c3a62","slug":"3540-lakh-approved-for-the-repair-of-majhgai-tiwaripur-to-jayamohani-road-chandauli-news-c-189-1-svns1010-145573-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मझगाई-तिवारीपुर से जयमोहनी मार्ग की मरम्मत के लिए 35.40 लाख की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मझगाई-तिवारीपुर से जयमोहनी मार्ग की मरम्मत के लिए 35.40 लाख की मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़ तहसील क्षेत्र के मझगाई-तिवारीपुर से जयमोहनी तक जाने वाले जर्जर मार्ग की मरम्मत के लिए शासन ने 35.40 लाख रुपये की योजना को मंजूरी दे दी है।
लगभग तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग की टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
यह सड़क पिछले करीब आठ वर्षों से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी।
मझगाई-तिवारीपुर-जयमोहनी मार्ग कई गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ता है। तिवारीपुर, इमिलियाडीह और जयमोहनी समेत आसपास के गांवों के लोग बाजार, अस्पताल और स्कूल जाने के लिए इसी रास्ते पर निर्भर हैं।
किसानों को भी अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड चंदौली के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए बजट की मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
Trending Videos