सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider seriously injured after being hit by Scorpio, referred to trauma centre

Chandauli News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider seriously injured after being hit by Scorpio, referred to trauma centre
विज्ञापन
सैयदराजा –जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात करीब 8:30 बजे धमीना गांव के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे लोहे के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन को छोड़कर मौके भाग गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राजीव मल्ल ने बताया कि नूरी गांव निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ मंखचू सिंह (46) जमानिया से बाइक से चखनिया जा रहे थे। अभी वे धमीना गांव के पास पहुंचे थे तभी कंदवा की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ने गलत दिशा में जाकर बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।जिसे स्कॉर्पियो करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए सड़क किनारे बिजली के लोहे के खंभे से जा टकरा गई। स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed