{"_id":"69bdb3bdb3d8bebd73089fb3","slug":"7-hour-power-cut-without-prior-notice-chandauli-news-c-189-1-svns1011-145833-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बिना पूर्व सूचना के 7 घंटे की बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बिना पूर्व सूचना के 7 घंटे की बिजली कटौती
विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बिजली उपकेंद्र जमानियां में मरम्मत के नाम पर बिना पूर्व सूचना के अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की बिजली शुक्रवार सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक काटी गई। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों की आपूर्ति सात घंटे तक ठप रही।
लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अभाव में लोगों को पेयजल और अन्य जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ा। विडंबना यह रही कि जमानिया उपकेंद्र की ओर से अमड़ा उपकेंद्र को मरम्मत कार्य व बिजली कटौती की कोई सूचना नहीं दी गई थी। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति जमानियां स्थित 132 केवीए बिजली उपकेंद्र से होती है। इससे असना, ककरैत, धीना, रेरुआ,जेवरी, डेढ़गांवा और विश्व बैंक फीडर चलते हैं।
इनसे 100 गांवों और 70 राजकीय नलकूपों के साथ दर्जनों मोबाइल टाॅवर और राइस मिलों के अलावा निजी प्रतिष्ठानों को बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक जमानिया स्थित उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के चलते अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों की आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को पेयजल और बिजली संबंधी अन्य जरूरतों के लिए काफी परेशान होना पड़ा।
इस संबंध में अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ जय सिंह ने बताया कि जमानिया उपकेंद्र पर तकनीकी मरम्मत के चलते करीब सात घंटे आपूर्ति बाधित रही। लेकिन इसकी जमानियां से कोई सूचना नहीं मिली।
Trending Videos