सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli Police Arrest Two Smugglers with 14 kg of Ganja

Chandauli News: 14 किलो से ज्यादा गांजा लेकर जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार से लाकर यूपी में करते थे सप्लाई

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 13 Apr 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली जिले के नौगढ़ के कहुआ घाट पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। 14 किलो से ज्यादा गांजा के साथ दो तस्करों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की। 

Chandauli Police Arrest Two Smugglers with 14 kg of Ganja
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार देर रात कहुआ घाट पुल पर चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से करीब 14 किलो से ज्यादा अवैध गांजा और एक बाइक बरामद की है।

Trending Videos


थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने गति बढ़ा दी और भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद एक बोरी से गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों की पहचान पप्पू यादव (24) और सौकत खरवार (23) निवासी सेमरा चैनपुर, जिला भभुआ (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बिहार से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने आ रहे थे। 

इसे भी पढ़ें; Mau News: युवती के चार प्रेमियों ने मिलकर की थी शिवम की हत्या, दो पकड़े गए; शराब पिलाने के बहाने बुलाया था

क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार रावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी  दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। बरामद मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed