सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two Arrested, Including Cattle Smuggler Carrying 25,000 Reward

Chandauli News: 25 हजार के इनामी गो तस्कर समेत दो गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two Arrested, Including Cattle Smuggler Carrying 25,000 Reward
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय गो-तस्कर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दो गोवंश और एक पिकअप वाहन बरामद हुआ है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।
Trending Videos

थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार राय और स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव की संयुक्त टीम को सूचना मिलने पर रविवार की देर रात करीब 2:52 बजे ग्राम डडिया स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि दोनों भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में वाराणसी निवासी इनामी श्याम बाबू यादव और भदोही निवासी सुरेश कुमार यादव शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मिर्जापुर और आसपास के इलाकों से सस्ते दामों पर गोवंश खरीदकर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों में बेचते थे।
श्याम बाबू यादव पर पूर्व में भी गोवध निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सुरेश कुमार यादव पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस संबंध में पुलिस थाना इलिया पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे भी गो-तस्करों पर ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed