सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Performed astounding stunts during the procession.

Chandauli News: शोभायात्रा में दिखाए हैरतअंगेज करतब

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Performed astounding stunts during the procession.
बैसाखी के पूर्व संध्या पीडीडीयू नगर में करतब दिखाते सीख समुदाय के लोग। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बैसाखी के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को हुई। पहले दिन रविवार को सिख समाज की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। पंच प्यारे की अगुआई में निकाली गई इस शोभा यात्रा में लोग कीर्तन करते चल रहे थे। वहीं, पंजाब के तरनतारन से आये राज-ए-खालसा गतका ग्रुप ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
Trending Videos

शोभा यात्रा के स्वागत में नगर में जगह जगह तोरण द्वार बनाए बनाए गए थे। शाम को लगभग छह बजे नगर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट में सिख समाज की महिलाएं व पुरूष एकत्र होने लगे और यहां से शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सबसे आगे पांच घोड़ों पर पंच प्यारे शौर्य और वीरता का प्रतीक बन सवार थे। उसके पीछे बाइक से चल रही युवाओं की टोली जो बोले सो निहाल का जयकारा लगाते चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गतका ग्रुप के सदस्यों ने शस्त्रों के माध्यम से हैरतंगेज करतब दिखाए। शोभा यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे महिलाएं व पुरूष सड़क पर पानी डालकर झाडू लगाते रहे। इस दौरान नगर में कई स्थानों पर शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शर्बत, शीतल पेय के साथ मिठाई की व्यवस्था की गई थी। रात लगभग दस बजे शोभा यात्रा नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे पर आकर समाप्त हुई। इसके बाद लोगों ने गुरुद्वारे में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं दूसरी तरफ गुरुद्वारे को सजाया गया था। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह शम्मी, सेक्रेटरी महेंद्र सिंह, जसबीर सिंह जस्सी, सतपाल सिंह सूरी, अमरीक सिंह, नरेंद्रपाल सिंह, मनमीत सिंह राजन, सतनाम सिंह, गुरदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed