सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Work on more than 15 roads has been stalled for six months to a year.

Chandauli News: छह महीने से लेकर एक वर्ष से ठप हैं 15 से अधिक सड़कों का काम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Work on more than 15 roads has been stalled for six months to a year.
धीना के कुशवाहा गांव में क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/कंदवा।
Trending Videos

जनपद में सड़क निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार और विभागीय उदासीनता का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जिले में 15 से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य पिछले छह महीने से लेकर एक वर्ष से अधर में लटका हुआ है। वहीं कई स्थानों पर आजादी के बाद से अब तक सड़क बन ही नहीं पाई है। बारिश के दौरान कच्ची और अधूरी सड़कें कीचड़ और जलभराव का कारण बन जाती हैं, जिससे आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है।
सकलडीहा ब्लॉक के खोर व तुलसी आश्रम तथा बरहनी ब्लॉक के सैयदराजा-जमानिया से पई गांव को जोड़ने वाली सड़कों का हाल बेहाल है। आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी गांवों में पक्की सड़क नहीं बन पाई है। इन गांवों की दूरी रेलवे स्टेशन से मात्र ढाई किलोमीटर है। इसके बावजूद सड़क न होने से लोगों को काफी कष्ट उठाकर स्टेशन पहुंचना पड़ता है। एक वर्ष पहले इस मार्ग का टेंडर निकला था, लेकिन किन्हीं कारणों से चार माह बाद निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के कोट—
बारिश के दिनों में ढाई किलोमीटर की दूरी तय करना छह किलोमीटर के बराबर हो जाता है। इससे लोगों को स्टेशन पहुंचने में काफी समय लग जाता है। — रमेश राय, पई
पक्की सड़क न होने के कारण स्टेशन जाने के लिए गांव में कोई वाहन नहीं आता। इससे बुजुर्गों को भी ढाई किलोमीटर दूर स्टेशन तक पैदल जाना पड़ता है। — यशवंत सिंह, खोर
गांव तक आने वाले रास्ते पर गड्ढों में पानी भरने से वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल होते हैं। — ज्ञानचंद्र सिंह, कादिराबाद
सड़क निर्माण के लिए कई बार पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और भाजपा विधायक सुशील सिंह को पत्रक दिया गया, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। — देवेंद्र राय, पई
इनसेट—
कंदवा। खोर-नोनार ढाई किलोमीटर मार्ग के लिए 82 लाख रुपये और सैयदराजा-जमानिया मार्ग से पई ठाकुरबाड़ी तक चार किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए एक करोड़ 33 लाख रुपये से त्वरित विकास योजना के तहत निर्माण की स्वीकृति मिली थी। चार माह बाद दोनों सड़कों का टेंडर निरस्त कर दिया गया।
धीना। बरहनी विकासखंड के कुशवाहा गांव में वर्ष 2019 में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा लगभग 0.395 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 11.75 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। निर्माण के कुछ ही वर्षों में सड़क जर्जर हो गई है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
धानापुर।
धानापुर क्षेत्र के सिहावल गांव जाने वाले मुख्य मार्ग का अधूरा निर्माण ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। लगभग दो वर्ष पूर्व 400 मीटर सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन आगे का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। निरीक्षण कर कार्य पूर्ण कराया जाएगा
कोट--
पीडब्ल्यूडी की ओर से सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में आने वाली कच्ची व क्षतिग्रस्त सड़कों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मंजूरी और धन मिलते ही निर्माण कराया जाएगा। — सुशील सिंह, भाजपा विधायक, सैयदराजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article