सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A bridge will be constructed on the road connecting the two blocks, at a cost of 94 lakh rupees.

Chandauli News: दो ब्लॉकों को जोड़ने वाली सड़क पर बनेगा पुल, 94 लाख आएगी लागत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be constructed on the road connecting the two blocks, at a cost of 94 lakh rupees.
पीडीडीयू नगर में सोमवारी बाजार में सड़क जाम। संवाद
विज्ञापन
-50 गांव के 60 हजार लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा, पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना को मिली मंजूरी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

पीडीडीयू नगर/कंदवा। जिले के बरहनी और सकलडीहा ब्लॉक को जोड़ने वाली सड़क पर नया पुल बनेगा। इसकी लागत 94 लाख रुपये होगी। इससे 50 गांव के 60 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इससे पहले पीथापुर गांव में बनी पुलिया रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी जगह पर नए पुल की मांग की जा रही थी। अब पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से नए लघु सेतु के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसके निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार की गई कार्ययोजना को स्वीकृति मिल गई है। धन अवमुक्त होने के बाद विभाग टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर लघु सेतु का निर्माण जल्द कराएगा।

आजादी के बाद चंदौली जिले में नहरों का तेजी से विकास हुआ। इस दौरान ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा के लिए नहरों पर कई पुल-पुलिया का निर्माण भी किया गया। इनमें कुछ पुल-पुलिया के रखरखाव की जिम्मेदारी सिंचाई, लघुडाल, बंधी प्रखंड के साथ पीडब्ल्यूडी को भी सौंपी गई। रखरखाव न किए जाने से कई पुल व पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनमें कई पर चलना खतरनाक है। कई पुलिया पर तो विभागों की ओर से (चलना खतरनाक है), जैसे बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। कुछ ऐसा ही हाल बरहनी और सकलडीहा ब्लॉक को जोड़ने वाली सड़क पर पीथापुर गांव में बनी पुलिया का हो गया है। इस पुलिया का हाल यह है कि पुलिया के पिलर कमजोर हो गए हैं। रैंप पर भी गड्ढे बन गए हैं। इससे आए दिन लोग पुलिया पर गिरकर घायल हो रहे हैं। कई वाहन सवारों ने तो पुलिया से होकर आवागमन करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चंदौली को गाजीपुर से जोड़ती है पुलिया
पुलिया दोनों ब्लॉक के लोगों के लिए गाजीपुर जिला जाने का भी यह सुगम मार्ग है। अब पीडब्ल्यूडी की ओर से पुलिया के स्थान पर लघु सेतु बनने की जानकारी मिलने से दोनों ब्लॉक के ग्रामीणों में हर्ष है। पुल बन जाने से लोगों को गाजीपुर में आवागमन सुगम हो जाएगा।

इनसेट.......

इन गांव के लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

पीथापुर में क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर लघु सेतु बन जाने से सकलडीहा ब्लॉक के तुलसीआश्रम, नोनार, पीथापुर, फुल्ली, खोर, रैपुरा, मनियारपुर, बहरवानी, नागनपुर, महेसुआ, नई बाजार और बरहनी ब्लॉक के श्रीरामपुर, कवरुआ, पौनी, पचखरी, जोगवा, दुबौलिया, कसवढ़, चिल्हारी, इमिलिया, भरहुलिया, जमुड़ा, भैसऊर, पिपरी, पसाई सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

कोट......

सकलडीहा व बरहनी ब्लॉक के ग्रामीण काफी दिनों से पीथापुर में क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नई पुलिया बनवाने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग व शासन के निर्देश पर पीथापुर में लघु सेतु के निर्माण की कार्ययोजना बनाई गई थी। कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा।
राजेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed