{"_id":"69c4fc59b63c0b952e026e21","slug":"action-on-gambling-syndicate-reward-of-25-000-each-announced-for-three-accused-in-chandauli-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ सिंडीकेट पर शिकंजा: तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, एसपी के निर्दश पर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ सिंडीकेट पर शिकंजा: तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, एसपी के निर्दश पर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार
Chandauli News: चंदौली जिले की पुलिस ने जुआ सिंडीकेट पर शिकंजा कसते हुए तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। एसपी के निर्दश पर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है।
मामले की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव में पकड़े गए बड़े जुआ सिंडीकेट मामले में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
Trending Videos
तीन दिन पहले एसपी के निर्देश पर कई थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर चल रहे जुए के खेल का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सिंडीकेट चलाने वाले मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने फरार आरोपियों देवता यादव, मग्गू पटेल और राहुल पटेल पर इनाम घोषित करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और आरोपियों के करीबियों पर भी नजर रखी जा रही है।
इसके साथ ही पुलिस आरोपियों की अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान इस सिंडीकेट से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं, जिन पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन