सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The government has not taken any concrete steps to get back the investors' money: Virendra Singh

निवेशकों का पैसा वापस दिलाने के लिए सरकार ने नहीं की ठोस पहल : वीरेंद्र सिंह

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The government has not taken any concrete steps to get back the investors' money: Virendra Singh
विज्ञापन
संसद में दीवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) विधेयक पर चर्चा के दौरान बुधवार को चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि यह कानून बड़े कॉर्पोरेट घरानों को राहत देने का जरिया बन गया है। गरीब और मेहनतकश लोगों की गाढ़ी कमाई आज भी चिटफंड और निवेश कंपनियों में फंसी हुई है।
Trending Videos

सांसद ने कहा कि चंदौली समेत पूर्वांचल के कई जिलों में विभिन्न कंपनियों ने गांव-गांव एजेंटों को भेजकर लोगों को ऊंची ब्याज दर और दोगुना मुनाफा देने का लालच देकर हजारों करोड़ रुपये का निवेश कराया। आज वे कंपनियां दिवालिया हो चुकी हैं, लेकिन निवेशकों को उनका पैसा वापस दिलाने में सरकार की कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। उन्होंने सरकार के उस जवाब पर भी सवाल उठाया, जिसमें कहा गया था कि कंपनियों की संपत्तियां बेचकर निवेशकों का पैसा लौटाया जाएगा। सांसद ने कहा किसंपत्तियां बेचकर जुटाई गई राशि सीधे निवेशकों के खातों में देने के बजाय सहकारिता विभाग के बैंकों में जमा कर दी गई है, जिससे लोगों को जटिल कागजी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें उचित ब्याज भी नहीं मिल रहा है। व्यंग करते हुए उन्होंने कहा कि पैसा तो आया, लेकिन ऐसी जगह पहुंच गया जहां से उसे निकालना बेहद कठिन हो गया है। सांसद ने कहा कि लाखों गरीब परिवार अपनी जीवनभर की कमाई के लिए भटक रहे हैं, जबकि सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर जिला स्तर पर व्यापक आंदोलन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed