सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The speed trial train ran at a speed of 180 kmph from Pt. Deen Dayal Upadhyay Junction to Dhanbad.

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन से धनबाद तक 180 की रफ्तार से दौड़ी स्पीड ट्रायल ट्रेन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The speed trial train ran at a speed of 180 kmph from Pt. Deen Dayal Upadhyay Junction to Dhanbad.
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से धनबाद तक बुधवार को 412 किमी लंबे रेल रूट 180 किमी की रफ्तार से ट्रायल ट्रेन दौड़ी। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और पीडीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना ट्रेन पर सवार होकर रफ्तार की परख करते रहे।
Trending Videos

डीआरएम के मुताबिक रेलवे की ओर से लगातार ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। एक वर्ष पहले 5 अप्रैल को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रधानखांटा तक 160 किमी की रफ्तार से ट्रायल ट्रेन चलाई गई थी। ट्रायल के सफल होने के बाद ट्रेन की रफ्तार बढ़ाकर 180 किमी की गई। बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश राज्य में पूर्व मध्य रेल के लगभग 412 किलोमीटर लंबे ग्रैंड कॉर्ड रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ फेंसिंग किया गया। प्रधानखंटा से धनबाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, कोडरमा, गया, सोननगर होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक 412 किलोमीटर रेल खंड में फेंसिंग का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ इस रेलखंड पर कवच की स्थापना का भी कार्य प्रगति पर है। वहीं सिग्नलिंग प्रणाली आदि को ठीक करने के बाद 180 की रफ्तार से स्पीड ट्रायल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। बुधवार की सुबह 11.05 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार से स्पीड ट्रॉयल ट्रेन रवाना हुई। महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से धनबाद जंक्शन तक ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से पहुंची। इसके पूर्व गया में ट्रेन रूकी। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा कि स्पीड ट्रायल सफलता पूर्वक पूरा हुआ है। जल्द ही इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
स्पीड ट्रॉयल की सफलता के बाद बढेगी ट्रेनों की रफ्तार
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया होते हुए धनबाद तक 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का स्पीड ट्रॉयल पूरा होने पर इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ सकेगी। वर्तमान में इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी 130 की रफ्तार से चलती है। स्पीड बढ़ने पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वंदे भारत चलेगी।

इनसेट-
कोटा नागदा रेल रूट पर हो चुका है 180 किमी का स्पीड ट्रायल
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से धनबाद तक 180 किमी तक स्पीड ट्रॉयल के पहले पश्चिम मध्य रेलवे में 31 दिसंबर को कोटा और नागदा के बीच किया गया। इस दौरान वंदे भारत ट्रेन 225 किमी की दूरी 180 किमी की रफ्तार से पूरी की थी। इसके बाद अब पीडीडीयू से प्रधानखांटा (धनबाद) तक 412 किमी तक स्पीड ट्रायल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed