सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Need to follow the ideas of Emperor Ashoka: Babu Singh Kushwaha

सम्राट अशोक के विचारों पर चलने की आवश्यकता : बाबू सिंह कुशवाहस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Need to follow the ideas of Emperor Ashoka: Babu Singh Kushwaha
विज्ञापन
क्षेत्र के अहिकौरा गांव में सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में बुधवार को सम्राट अशोक महान जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने दीप जलाकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि आज तेईस सौ वर्षों बाद भी सम्राट अशोक को याद किया जा रहा है। उनके शासनकाल में गरीब लोगों को न्याय मिलता था। उनके विचारों पर चलने की आवश्यता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान में जो लिखा, उसे लागू करने के लिए ऐसे विचारों वाले लोगों को सत्ता में पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने लोकतंत्र में जनता के अधिकारों और अशोक, फुले, संत गाडगे जैसे महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट हृदय लाल मौर्य ने कहा कि इस देश की पहचान सम्राट अशोक की वजह से है और उनकी विरासत को बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने इतिहास को नहीं जानता, वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि जो लोग आजादी के आंदोलन में कोई सहयोग नहीं किए, वही आज राष्ट्रभक्त बन रहे हैं। मुख्य वक्ता लौटन राम निषाद ने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी सरकार पिछड़े और दलितों के हकों पर डाका डाल रही है और उनके अधिकारों को छीना जा रहा है। इस अवसर पर हेमंत कुशवाहा, श्रवण कुशवाहा, राजेश यादव, रमेश चंद्र कुशवाहा, बुल्लू यादव, दयाराम यादव, जगमेंद्र यादव,उदय मौर्य, जयराम मौर्य, कन्हैया सिंह, सुरेश यादव, अमित मौर्य, संतोष मौर्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. रामजन्म मौर्य ने की व संचालन जिला पंचायत सदस्य गणेश भारतीय ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed