सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Allegations of assault, woman cries outside hospital

Chandauli News: मारपीट का आरोप, अस्पताल के बाहर बिलखती रही महिला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Allegations of assault, woman cries outside hospital
चंदौली जिला अस्पताल में रोती पीड़ित महिला। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
-शरीर पर चोट के निशान दिखाकर सुनाई आपबीती, पुलिस पर भी सुनवाई न करने आरोप, वीडियो वायरल
Trending Videos

चंदौली। सदर ब्लॉक के जमुनीपुर क्षेत्र से महिला से मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। काजल चौहान नाम की महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। काजल का अस्पताल के सामने आपबीती बताने का वीडियो वायरल हुआ है।
अस्पताल परिसर के बाहर रोते हुए काजल ने आरोप लगाया कि पति भाइयों के प्रभाव में आकर आए दिन मारपीट करता है। पीड़िता ने बताया कि हाल ही में उससे बेरहमी से मारपीट की गई, इससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। उसने चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगे घाव दिखाते हुए रो-रोकर आपबीती सुनाई। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। काजल ने आगे बताया कि देवर, देवरानी और सास भी शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। ससुराल पक्ष के लोग उसे घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं और हत्या की साजिश भी रच रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस उसकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। काजल चौहान ने ने कहा कि यदि उसे और उसके बच्चों को सुरक्षा नहीं मिली तो ससुराल वाले कभी भी उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed