{"_id":"69bbd75c088fca653601a5d1","slug":"video-advanced-vegetable-seedlings-being-prepared-at-madhopur-udyan-bhawan-in-chandauli-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: माधोपुर उद्यान भवन में तैयार हो रहे उन्नत सब्जी पौधे, दो रुपये में मिल रहे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: माधोपुर उद्यान भवन में तैयार हो रहे उन्नत सब्जी पौधे, दो रुपये में मिल रहे पौधे
चंदौली जिले के धीना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित उद्यान भवन में इन दिनों उन्नत किस्म की सब्जियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। यहां मात्र दो रुपये प्रति पौधे की दर से नेनुआ, करेला, भिंडी, कद्दू (कोहड़ा) और लौकी के पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उद्यान विभाग द्वारा तैयार इन पौधों और उन्नत बीजों से किसानों को बेहतर उत्पादन मिल रहा है। पैगा (डबरिहा) गांव निवासी किसान मंगल यादव ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से यहां से पौधे लेकर खेती कर रहे हैं। उनके अनुसार उन्नत प्रजाति के पौधों से पैदावार में काफी सुधार हुआ है और यदि बड़े स्तर पर खेती की जाए तो अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। किसानों का कहना है कि सस्ते दाम पर गुणवत्तापूर्ण पौधे मिलने से उनकी लागत घट रही है और उत्पादन बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा मिल रहा है। इस संबंध में जिला उद्यान विभाग के सहायक प्रभारी प्रधान चौधरी मुस्तफा ने बताया कि इंडो-इजराइल तकनीक को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजना प्रभावी साबित हो रही है। इस तकनीक के माध्यम से बेहतर गुणवत्ता के पौधे तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।