सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Banarasgiri 5.0 Glimpse of Kashi's Culture, Crafts and Cuisine on Display at Cantonment in varanasi

बनारसगिरी 5.0: छावनी में दिखी काशी की संस्कृति, शिल्प और खानपान की झलक; पहले दिन जुटी भारी भीड़

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 15 Mar 2026 05:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बनारसगिरी 5.0 के आयोजन में पहले दिन भारी भीड़ जुटी। इस दौरान शिल्प और खानपान की झलक दिखी। वहीं लोगों ने गीत, संगीत और खानपान का जायका लिया। 

Banarasgiri 5.0 Glimpse of Kashi's Culture, Crafts and Cuisine on Display at Cantonment in varanasi
बनारसगिरी 5.0 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले में छावनी परिसर स्थित बनारसगिरि 5.0 का आयोजन शनिवार से किया गया। दो दिवसीय आयोजन में पहले दिन शाम 4 बजे से सभी स्टॉल लग गए। इसके अलावा बनारस की गलियां, संस्कृति, शिल्प और खानपान का उत्सव देखने को मिला। वाराणसी छावनी परिषद एवं वाराणसी स्मार्ट सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 14 एवं 15 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से छावनी क्षेत्र में बनारसगिरि 5.0 का आयोजन किया गया है। यह आयोजन शहर की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प, खानपान और सामुदायिक सहभागिता को समर्पित एक सामुदायिक उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

Trending Videos


पिछले बार के आयोजनों में नागरिकों, विद्यार्थियों, विभिन्न संस्थाओं और आगंतुकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली थी। इस वर्ष के आयोजन को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की ओर से फिट इंडिया अभियान के तहत सहयोग दिया गया है। नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के लिए विभिन्न फिटनेस संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारसगिरि 5.0 का मुख्य फोकस जीआई टैग उत्पादों और पारंपरिक शिल्प पर है। इसमें कारीगरों की ओर से लाइव डेमोंस्ट्रेशन एवं इंटरैक्टिव वर्कशॉप भी की जा रही हैं। इनमें मिट्टी के बर्तन (पॉटरी), हैंडलूम बुनाई, कालीन निर्माण तथा अन्य पारंपरिक शिल्प की निर्माण प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिला।

इस बार भी क्यू-रेटेड फूड स्ट्रीट का आयोजन किया गया है, जहां बनारस के प्रसिद्ध पारंपरिक स्ट्रीट फूड के साथ अन्य व्यंजनों का भी स्वाद लिया जा सकेगा। कार्यक्रम में बच्चों के लिए एक विशेष किड्स जोन भी स्थापित किया गया है, जहां बच्चों के लिए रचनात्मक एवं अनुभवात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।

इस अवसर पर छावनी परिषद वाराणसी के मुख्य अधिशासी अधिकारी सत्यम मोहन ने कहा कि बनारसगिरि का उद्देश्य नागरिकों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे बनारस की पारंपरिक शिल्पकला, स्ट्रीट संस्कृति और समृद्ध खानपान परंपरा से जुड़ सकें तथा शहर की सामुदायिक भावना को और सशक्त बना सकें। सभी नागरिकों एवं आगंतुकों से अपील की गई है कि वे बनारसगिरि 5.0 में सहभागिता कर बनारस की गलियों, परंपराओं और जीवंत सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed