पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Campaign launched control malaria dengue diarrhea special monitoring high-risk areas rally flagged off

UP: मलेरिया, डेंगू व डायरिया पर नियंत्रण को अभियान शुरू, उच्च जोखिम क्षेत्रों पर खास निगरानी; रैली को हरी झंडी

Wed, 01 Jul 2026 06:12 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 01 Jul 2026 06:12 PM IST
सार

Chandauli News: जिले में मलेरिया, डेंगू, डायरिया समेत संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जुलाई माह का विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान शुरू हो गया। अभियान के शुभारंभ पर जनजागरूकता रैली निकाली गई। स्वास्थ्य विभाग उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखेगा। लोगों को स्वच्छता, साफ पानी और मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
Campaign launched control malaria dengue diarrhea special monitoring high-risk areas rally flagged off
जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौली जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए समन्वित रूप से कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई। इसके बाद जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विज्ञापन




मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारितोष मिश्रा ने कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुरूप सभी विभागों के समन्वित प्रयास में चंदौली पिछले वर्षों से संचारी रोग नियंत्रण अभियान में प्रदेश में अपना प्रथम स्थान बनाए हुए है। उन्होंने सभी विभागों से इस वर्ष भी पूरी गंभीरता और समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि काशीनाथ सिंह ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान मुख्यमंत्री का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। वर्ष 2017 में इसकी शुरुआत तीन मंडलों से हुई थी, जिसे वर्ष 2018 से पूरे प्रदेश में लागू किया गया। यह अभियान प्रत्येक वर्ष अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर में संचालित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अंतर्गत स्वास्थ्य, पंचायती राज, नगर विकास, पशुपालन, बाल विकास, कृषि, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, सिंचाई तथा सूचना विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर मलेरिया, डेंगू, डायरिया सहित अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और लोगों में साफ-सफाई, जलभराव रोकने, मच्छरदानी के उपयोग तथा खुले में शौच से बचने के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने किया। समापन के बाद यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली, जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह 'बबलू', मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारितोष मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पंचायती राज, नगर विकास, पशुपालन, बाल विकास, कृषि, सिंचाई, सूचना विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed