फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CCTV footage viral in dispute involving SP leaders Gargi Patel and Virendra Yadav in chandauli

Chandauli News: गार्गी-वीरेंद्र विवाद में सीसीटीवी ने बढ़ाई हलचल, फुटेज वायरल होने के बाद उठे नए सवाल

Fri, 31 Jul 2026 01:12 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 31 Jul 2026 01:12 PM IST
सार

Chandauli News: गार्गी-वीरेंद्र विवाद में सीसीटीवी ने हलचल बढ़ा दी है। दोनों के बीच विवाद का मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना है। इसी बीच सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद नए सवाल उठ रहे हैं।  

विज्ञापन
CCTV footage viral in dispute involving SP leaders Gargi Patel and Virendra Yadav in chandauli
सीसीटीवी फुटेज में गार्गी सिंह पटेल के घर से बाहर निकलते दिखे वीरेंद्र यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला जिलााध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल और बहादुरपुर के पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव के बीच मारपीट और छेड़छाड़ के आरोपों से जुड़े मामले में अब एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फुटेज को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और घटना को लेकर कई नए सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


गार्गी पटेल के घर से निकलते दिखे वीरेंद्र यादव
वायरल सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव गार्गी सिंह पटेल के घर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में उनके सिर पर किसी प्रकार की स्पष्ट चोट या खून दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं, फुटेज के ऑडियो में एक महिला की आवाज भी सुनाई पड़ रही है, जिसे गार्गी सिंह पटेल की आवाज बताया जा रहा है। ऑडियो में कथित रूप से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "तुम लोग महिला के आत्मसम्मान से खेलोगे, मुझे अबला समझकर परेशान कर रहे हो।"
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: अकेली महिला जानकर रात में..., गार्गी ने तोड़ी चुप्पी; पूर्व प्रधान बनाम सपा महिला जिलाध्यक्ष केस में FIR

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो की की आधिकारिक पुष्टि नहीं

सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि यदि वीरेंद्र यादव पर हमला हुआ था, तो वह घटना आखिर कब और किस परिस्थिति में हुई। हालांकि, वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और यह जांच का विषय बना हुआ है।

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा शिव अरुण सिंह ने बताया कि दोनों मुकदमे दर्ज हैं और सभी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य उपलब्ध तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में वायरल सीसीटीवी फुटेज ने विवाद को नया मोड़ दे दिया है, जबकि पुलिस पूरे प्रकरण की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed