{"_id":"6a82f3a539a7bdbedc071045","slug":"chandauli-fraud-of-rs-17-22-lakh-under-pretext-of-securing-an-mlc-seat-police-arrest-accused-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2026 05:19 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:19 PM IST
सार
चंदौली जिले की पुलिस ने एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले में एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17 लाख 22 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में अलीनगर पुलिस ने आरोपी चंद्रबहादुर मौर्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पद दिलाने का झांसा देकर महिला से रकम ली थी। पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव निवासी रीता चिरई ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि भदोही जिले के पिपरी गांव निवासी चंद्रबहादुर मौर्य ने एमएलसी पद दिलाने के नाम पर उनसे कुल 17 लाख 22 हजार रुपये लिए। बाद में जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने रीता चिरई की तहरीर के आधार पर सात दिसंबर 2025 को अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में बीएनएस की संबंधित धाराओं में धोखाधड़ी, गबन, गाली-गलौज, धमकी समेत अन्य आरोप लगाए गए थे। पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अलीनगर पुलिस टीम ने सुबह करीब 8:05 बजे गंजीप्रसाद तिराहे के आगे जीटीआर पुल की बायीं पटरी के पास से आरोपी चंद्रबहादुर मौर्य (41) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मुकदमे में वांछित बताया है।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में निरीक्षक रमेश कुमार यादव, कांस्टेबल अली अहमद और कांस्टेबल आकाश सिंह शामिल रहे।