सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chants of 'Ya Hussain' echoed through the gathering.

Chandauli News: मजलिस में गूंजीं या हुसैन की सदाएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chants of 'Ya Hussain' echoed through the gathering.
विज्ञापन
मुहर्रम की पहली तारीख पर मंगलवार को मिल्कियाना सादात बस्ती में कदमी मजलिस आयोजित हुई। इससे पूरे क्षेत्र में गम और एहतराम का माहौल दिखा। मजलिस या हुसैन की सदाएं गूंजीं। इसमें सिया समुदाय के साथ सभी समाज के लोग शामिल हुए। मजलिस में जाकिरों ने हजरत इमाम हुसैन के कर्बला आगमन और उनके संघर्ष के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। अल्हाज समर हसन हुसैनी ने कहा कि इमाम हुसैन ने अन्याय, अत्याचार और अनैतिकता के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सत्य, न्याय और इंसानियत की रक्षा के लिए अपने परिवार और साथियों के साथ कुर्बानी दी। उन्होंने बताया कि कर्बला का संदेश केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी मानवता को अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मजलिस के बाद अंजुमन सज्जादिया असगरिया के वरिष्ठ नौहाख्वां सैयद लाइक जाफरी ने अपने साथियों फैज मेहदी और दानिश जाफरी के साथ दर्द भरा नोहा पेश किया। नोहे को सुनकर उपस्थित अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed