सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Heat intensifies during Mrigashira Nakshatra; alert issued for storms, rain, and lightning.

Chandauli News: मृगशिरा नक्षत्र में बढ़ी तपिश, आंधी, पानी और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Heat intensifies during Mrigashira Nakshatra; alert issued for storms, rain, and lightning.
विज्ञापन
नौतपा के बाद अब मृगशिरा नक्षत्र में तपिश बढ़ गई है। तपन के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। शाम को आंधी चली तो लोगों गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने भी आंधी पानी और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है। मिर्जापुर, भदोही, चंदौली और वाराणसी में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का आरेंज अलर्ट जारी किया है। माैसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार,

हिंदी महीने के हिसाब से 8 जून को मृगशिरा नक्षत्र की शुरूआत हुई है और 22 जून को इसका समापन होगा। इस तरह मृगशिरा का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में तापमान लगातार बढ़ रही है। बुधवार की सुबह भी तीखी धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होती गई। दिन भर 6 किलोमीटर की रफ्तार से लू चली। लस्सी, आम का पना, बेल के शरबत की दुकानों पर भीड़ रही। वहीं शाम की छह बजे तेज हवा चलने लगी। मौसम विभाग ने भी तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर में 10 लीटर पानी पिएं
शिकारगंज। तीखी धूप व उमस ने लोगों को बेचैन कर दिया। दोपहर में गांव की गली चट्टी चौराहे पर आवागमन काफी कम हो जा रहा है। जिला संयुक्त चिकित्सालय के नवागत डॉ पवन कश्यप ने बताया कि गर्मी के मौसम में जरा सी लापरवाही जानलेवा है। शरीर में पानी की कमी होने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को दिनभर में कम से कम 10 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी की बोतल हमेशा साथ रखना चाहिए। नेत्र चिकित्सक डॉ अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि वाहन चलाते समय काले चश्मे का प्रयाेग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed